गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर नगीना थाना अंतर्गत गांव राजाका मोड़ पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर नगीना थाना अंतर्गत राजाका मोड़ के पास शुक्रवार को एक ट्रक ने वैगनआर कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार चालक बैंक के सेवानिवृत मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को जिला अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचाया और पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका निवासी सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से सेवानिवृत मैनेजर ओमप्रकाश पुत्र दीवानचंद (67) शुक्रवार, 19 सितंबर को गुरुग्राम से एक नर्सरी से कुछ पौधे लेकर अपनी वैगनआर से फिरोजपुर झिरका आ रहे थे कि गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर गांव राजाका मोड़ के पास पहुंचने पर बड़कली की ओर से दिल्ली की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने कार को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ओमप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर इसके चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
00
कार को टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर इसके चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है । जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रवीण कुमार, थाना प्रबंधक नगीना