मानेसर। नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने वार्ड-18 के रामपुरा गांव में बनने वाले मुख्य स्वागत द्वार का शिलान्यास किया। इस मौके पर पार्षद प्रवेश यादव और गांव के लोगों ने मेयर का स्वागत किया और गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया। मेयर ने कहा कि गांव हमारी पहचान और संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी गांवों में मुख्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इन द्वारों से गांवों को एक नई और अलग पहचान मिलेगी। संवाद