गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों की बेटियों और दिव्यांगजनों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिलाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सशक्त बनाने में सहायक है। पात्र इस योजना का लाभ उठाएं। योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति और टपरीवास जाति के लाभार्थियों को 71,000 रुपये की अनुदान राशि, पिछड़े और सामान्य वर्ग के व्यक्तियों को 41,000 रुपये और विधवा, अनाथ, तलाकशुदा और बेसहारा महिलाओं की बेटियों को 51,000 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है। आवेदक shadi.edisha.gov.in वेबसाइट पर जाकर विवाह पंजीकरण और मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो