फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-9 में 665 एमएलडी का बनेगा मेन पंपिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान के लिए सेक्टर-9 में 665 एमएलडी क्षमता का मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) बनाया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इसके निर्माण का कार्य एक एजेंसी को सौंप दिया है। सेक्टर-9 स्थित सूर्या विहार में यह योजना करीब 97.65 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी। जीएमडीए के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से पुराने शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही, सीवरेज सिस्टम की क्षमता बढ़ाने के लिए एसटीपी को भी अपग्रेड करने की योजना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें