फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीलिंग और तोड़फोड़ के विरोध में कल होगी महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को डीएलएफ फेज-तीन में महापंचायत आयोजित की जाएगी। पंचायत में कई गांवों के लोग हिस्सा ले सकते हैं। महापंचायत में अपनी मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
आयोजकों ने नाथूपुर समेत सरहौल, वजीराबाद, घाटा, बहरामपुर, सिकंदरपुर, चकरपुर, कन्हई, बादशाहपुर, झाड़सा, हसलापुर, शिकोहपुर, मानेसर, डूंडाहेड़ा समेत अन्य गांवों के लोगों से पहुंचने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि भवनों से जुड़े नियमों, सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोगों के बीच चिंता है। उनका कहना है कि यह मुद्दा किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है इसलिए सभी क्षेत्रों के लोगों को एकजुट होकर अपनी बात प्रशासन के सामने रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत आयोजन से जुड़े संजीव साहनी, जेके समा, आरके यादव और करण यादव ने बताया कि किसी एक इलाके में कार्रवाई हो रही है तो दूसरे क्षेत्रों के लोगों को भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उनका कहना है कि आज यदि एक क्षेत्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं तो भविष्य में ऐसी कार्रवाई किसी अन्य क्षेत्र में भी हो सकती है। इसी उद्देश्य से अधिक से अधिक भवन मालिकों और समर्थकों को महापंचायत में शामिल होने की अपील की गई है। महापंचायत में नई पीजी पॉलिसी, टीओडी पॉलिसी, भवनों से जुड़े नियमों और सीलिंग व तोड़फोड़ की कार्रवाई से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और मांगों को सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें