फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 26 को डीसी कार्यालय पर होगी महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में प्रशासन की ओर से की जा रही तोड़फोड़ को लेकर बुधवार को 12 गांवों और डीएलएफ क्षेत्र के लोग उपायुक्त कार्यालय के बाहर महापंचायत करेंगे। इसको लेकर आगामी रूपरेखा के बारे में सोमवार को विस्तृत घोषणा करेंगे। एकता एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबे सिंह बोहरा, सह संयोजक विजय यादव शिकोहपुर ने बताया कि महापंचायत केवल डीएलएफ ही नहीं बल्कि पूरे जिले में आवास, रोजगार और शहरी विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित की जाएगी। आयोजकों की ओर से शहर की कॉलोनियों, गांवों, दुकानदारों और आम नागरिकों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। महापंचायत का आयोजन सुबह 11 बजे मिनी सचिवालय स्थित डीसी ऑफिस के सामने किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें