फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही का सफर: नेशनल हाईवे नूंह रोड पर चलती बस में चालक बजाता रहा अश्लील गाने, सीट पर सोता मिला कंडक्टर

विज्ञापन
बस में सोता परिचालक
विज्ञापन
लापरवाही का सफर: नेशनल हाईवे नूंह रोड पर चलती बस में चालक बजाता रहा अश्लील गाने, सीट पर सोता मिला कंडक्टर
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बस HR 38 GY 5127 में नियमों की उड़ी धज्जियां, यात्रियों की जान जोखिम में
मामला संज्ञान में आने पर नूंह के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने दिए कड़ी कार्रवाई के आश्वासन
फोटो: बस में सोता परिचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नेशनल हाईवे नूंह रोड पर आए दिन होने वाले सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन हादसों में एक बड़ा कारण बस चालकों और परिचालकों की घोर लापरवाही सामने आ रही है। ताजा मामला फिरोजपुर झिरका से अलवर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस का है, जहां चालक और परिचालक की हरकतों ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चालक के पास रखा था बड़ा स्पीकर-
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रा के दौरान बस चालक चलती गाड़ी में तेज आवाज में अश्लील और अभद्र गाने बजा रहा था। इसके लिए चालक ने अपने पास बाकायदा एक गाड़ी के आकार का बड़ा स्पीकर रखा हुआ था। इतना ही नहीं, बस में भारी अनियमितताएं भी देखने को मिलीं। जिस बोनट पर यात्रियों के बैठने पर सख्त मनाही होती है, उसी बोनट पर बस का परिचालक बैठा नजर आया। हद तो तब हो गई जब चलती बस में ही परिचालक बाद में अपनी सीट पर सोता हुआ पाया गया। इस बस का पंजीकरण नंबर एचआर 38 जीवी 5127 था, जिसके पिछले हिस्से पर हरियाणा फरीदाबाद शक्ति लिखा हुआ था। मामले की शिकायत जब नूंह डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार तक पहुंची, तो उन्होंने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही से पहले भी हो चुके हैं बड़े हादसे-
हरियाणा रोडवेज के चालकों की इस तरह की लापरवाही कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी राज्य में कई दर्दनाक घटनाएं घट चुकी हैं:

3 अप्रैल 2023 (करनाल): झज्जर डिपो की एक बस (रोहतक से झज्जर) फ्लाईओवर की रेलिंग पर लटक गई थी। चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर गाने बदल रहा था, जिससे 40 यात्रियों की जान आफत में पड़ गई थी।

6 नवंबर 2025 (यमुनानगर): प्रताप नगर बस स्टैंड पर बस ने छह छात्राओं को कुचल दिया था, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई थी।

13 जून 2026 (गुरुग्राम): ट्रेनिंग स्कूल के एक प्रशिक्षु चालक द्वारा बस ले जाने के कारण हुए हादसे में 1 व्यक्ति की मौत और कई घायल हो गए थे।
फोटो: बस चलाते समय मोबाइल के साथ छेड़छाड़ करता बस का ड्राइवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें