फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 13 अक्तूबर को गुरुग्राम में लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
- 12वीं से स्नातकोत्तर और आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा मौका
विज्ञापन

- मिनी सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर होगा आयोजन, दस्तावेज और बायोडाटा लाना अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर है। मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से 13 अक्तूबर को गुरुग्राम में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कंपनियां हिस्सा लेंगी। 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और आईटीआई पास अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर तलाश सकेंगे।
विज्ञापन

मंडल रोजगार अधिकारी अनुराधा ने बताया कि रोजगार मेला मिनी सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 513-14 में आयोजित होगा। इसमें एआरजीएल प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, व्रिबो मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, जी4एस सिक्योर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और ओम एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड सहित कई कंपनियां भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं वाले इच्छुक अभ्यर्थी मेले में शामिल होकर अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र और बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है। इससे चयन प्रक्रिया में भाग लेने में आसानी होगी। रोजगार कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें और मेले में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें