गुरुग्राम। सूृर्य उपासना का महापर्व छठ 13 से 16 नवंबर के बीच मनाया जाएगा। शहर के पूर्वांचल संगठनों ने छठ की तैयारियां शुरू कर दी है। तैयारियों को लेकर पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति की कोर कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक न्यू दयानंद कॉलोनी में आयोजित की गई।
इसमें यह तय किया गया कि हर साल की भांति इस साल भी शीतला माता मंदिर के पार्किंग ग्राउंड में भव्य और दिव्य छठ पूजा आयोजित की जाएगी। पंचांग के अनुसार इस वर्ष की छठ पूजा 13 नवंबर से 16 नवंबर तक है। 13 नवंबर को नहाय खाय, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को सांध्य अर्घ्य (डूबते सूरज को अर्घ्य) और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य है। बैठक बीएन लाल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। संगठन के अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय, महासचिव संत कुमार, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, सलाहकार संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेश मंडल, संगठन सचिव अनुपम झा, सचिव सत्यनारायण गुप्ता, मंजय सिंह आदि कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। संवाद