फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुजुर्गों के लिए तोहफा...दो सोसाइटियों में खुला ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-84 स्थित कोरलवुड और एसएस अलमेरिया सोसाइटी के निवासियों ने जताई खुशी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। नगर निगम मानेसर के वार्ड-19 स्थित सेक्टर-84 की कोरलवुड और एसएस अलमेरिया सोसाइटी के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। स्थानीय पार्षद रवि कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मान और सक्रिय जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए दोनों सोसाइटियों में ओपन जिम का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पार्षद रवि कुमार ने कहा कि यह ओपन जिम वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ और सक्रिय जीवन के लिए एक छोटी सी भेंट है। हर नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है। वहीं, जनसेवा सिर्फ बयानों से नहीं, बल्कि धरातल पर किए गए विकास कार्यों से झलकती है। वार्ड-19 में पार्क, सड़कें, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि यह ओपन जिम रोजमर्रा के व्यायाम और बुजुर्गों के सामाजिक जुड़ाव के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें