फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिनभर चली धूप-बादलों की आंखमिचौली

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश नहीं होने से उमस ने बढ़ाई परेशानी, 16 व 17 को लू का येलो अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर में बुधवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर धूप-बादलों की आंखमिचौली देखने को मिली। दोपहर तक धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा। इससे लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बूंदाबांदी भी नहीं हुई। बारिश नहीं होने के कारण हवा में नमी बढ़ गई और पूरे दिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। चिपचिपी गर्मी के कारण बाहर निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने के कारण गर्मी का असर कम नहीं हुआ। मौसम विभाग ने 16 और 17 जुलाई के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन दो दिन के दौरान गर्म हवाएं चलने के साथ उमस बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें