फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट मांगने आया था, आबरू लूट गया: घर जाकर दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, पति पैसे लेने गया था जयपुर

Tue, 01 Apr 2025 09:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

28 मार्च की रात लगभग 10 बजे साहिल गुप्ता हेलमेट लेने के बहाने से उसके घर आया था। इसके बाद आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दोस्त ने किया दोस्त की पत्नी संग दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सदर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपने दोस्त के घर में घुसकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने अपने दोस्त को पेमेंट लेने के लिए रायपुर भेज दिया था और हेलमेट लेने के बहाने रात के समय उसके घर में घुस आया था। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पति गया था जयपुर, घर में अकेली थी पत्नी
झारखंड मूल की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ सदर थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पति का यहां स्वयं का कारोबार है। पति के दोस्त साहिल गुप्ता का उनके घर काफी आना जाना है। महिला ने पुलिस को बताया कि साहिल गुप्ता ने उसके पति को एक कार्य की पेमेंट लेने के लिए रायपुर भेज दिया। इस कारण वह अपने घर पर अकेली थी। 

हेलमेट लेने के बहाने आया था घर
28 मार्च की रात लगभग 10 बजे साहिल गुप्ता हेलमेट लेने के बहाने से उसके घर आया था। इसके बाद आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला द्वारा विरोध करने व इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन

पति लौटा तो सुनाई आपबीती
महिला का पति जब रायपुर से वापस लौटा तो पीड़ित महिला ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद सदर थाना में आरोपी साहिल गुप्ता के खिलाफ शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें