रविवार की सुबह बजघेड़ा स्थित प्लास्टिक की एक फैक्टरी व गोदाम में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने भयावह रूप ले लिया और आसपास के दूसरे गोदामों तक पहुंचनी शुरू हो गई।
फैक्टरी कर्मचारियों ने शुरू में तो खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर, आग बढ़ने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब छह गाड़ियां मौके पहुंच गई और आग बुझाने में जुटी हैं।
आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया। आसमान में धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है।