फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर लगा 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक हफ्ते में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई चार अगस्त से रविवार तक की गई। इस दौरान 15 हजार 893 वाहन चालकों के चालान किए गए। यातायात पुलिस की तरफ से गलत दिशा में वाहन चलाने पर 2,255, दोपहिया वाहन पर दूसरी सवारी द्वारा हेलमेट न पहनने पर 1,392 में चालान, गलत लेन में वाहन चलाने पर 6,20, सीट बेल्ट न पहनने वालों पर 1,065, शराब पीकर वाहन चलाने पर 4,55, गलत जगह वाहन पार्किंग करने पर 9,60, मोबाइल चलाते हुए 102 के चालान के साथ ही अन्य नियमों की अवहेलना करने पर चालान किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश मोहन ने जून में चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत वाहन चालकों पर नियमों की सख्ती के साथ ही विशेष जागरूकता अभियान भी शहर में चलाए गए। पुलिस की तरफ से हर महीने पांच ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया जाता है जो यातायात नियमों की पालना करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें