फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वाहनों में नंबर प्लेट न लगाने पर 1.31 करोड़ रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
16426 वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक महीने में वाहनों पर एनएसआरपी नंबर प्लेट न लगाने पर चालकों पर 1.31 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की तरफ से जनवरी महीने में 16426 वाहन चालकों पर की गई है।

यातायात पुलिस की तरफ से बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर 4881 चालान करते हुए 42.55 लाख रुपये का जुर्माना और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर 11545 वाहनों का चालान करते हुए 89.06 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सभी अपने वाहन पर एचएसआरपी नंबर प्लेट ही लगवाएं। एचएसआरपी प्लेट की मदद से पुलिस को वाहन को ट्रेस करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

4.12 लाख का जुर्माना न भरने पर मोटरसाइकिल जब्त



गुरुग्राम। मोटरसाइकिल चालक पर यातायात नियमों को तोड़ने पर लगाए गए 4.12 लाख रुपये का जुर्माना न भरने पर उसकी मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। शुक्रवार को डूंडाहेड़ा बॉर्डर पर नियुक्त जोनल अधिकारी सहायक उप निरीक्षक अशोक अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल की जांच की तो उस पर 4.12 लाख रुपये जुर्माना लंबित मिला। इसमें रेड लाइट तोड़ने, वाहन का बीमा न होना, चालक के पास लाइसेंस न होने के साथ ही अन्य नियमों पर चालान किए गए थे। चालान की राशि न भरने पर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें