फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय सरल पोर्टल पर आवेदन कर मिलेंगी सर्टिफिकेट की डुप्लीकेट कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं और डीएड (जेबीटी) एवं एचटेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए विशेष सुविधा की शुरुआत की गई है। भिवानी बोर्ड की ओर से अपनी स्थापना से लेकर 2020 तक का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

छात्रों एवं भावी अध्यापकों को अब माइग्रेशन प्रमाण पत्र, मार्क शीट व गुम हुए दस्तावेजों के लिए भिवानी बोर्ड दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब अंत्योदय सरल हरियाणा पोर्टल पर आवेदन कर निर्धारित फीस के पैसे जमा करवाकर ऑनलाइन माइग्रेशन प्रमाण एवं गुम हुई पत्र की डुप्लीकेट कॉपी निकलवा सकते हैं। दस्तावेज हासिल करने के लिए 800 रुपये फीस निर्धारित की गई है। जबकि डाक से मार्कशीट एवं माइग्रेशन प्रमाण पत्र मंगवाने के लिए 500 रुपये फीस देनी होगी। डाक से दूसरी कॉपी मंगवाने के लिए 800 रुपये और तुरंत ऑनलाइन लेने के लिए 1100 देने होंगे। तीसरी कॉपी डाक से लेने के लिए 1000 और तुरंत लेने पर 1300 रुपये देने होंगे इससे प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों एवं भावी शिक्षकों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें