समीक्षा के आधार पर ही आगामी सत्र के लिए खेल नर्सरियों का आवंटन किया जाएगासंवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। जिले में अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत के साथ नए खेल नर्सरियों का आवंटन किया जाएगा। इससे पहले जिले की सभी खेल नर्सरियों के पिछले एक वर्ष के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, खिलाड़ियों की उपलब्धियां, उपस्थिति और संसाधनों के उपयोग जैसे बिंदुओं पर विशेष रूप से मूल्यांकन किया जाएगा।
समीक्षा के आधार पर ही आगामी सत्र के लिए खेल नर्सरियों का आवंटन किया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि खेल नर्सरियों की समीक्षा से प्रशिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और साथ ही प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलेंगे।
अप्रैल से नए सत्र में खेल नर्सरियों का आवंटन किया जाएगा, जिसमें केवल उन्हीं नर्सरियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। खेल नर्सरियों को अस्थायी रूप से बंद करने का उद्देश्य बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना है। -आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी