फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागरिक अस्पताल की नई इमारत में बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लाॅक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना औसतन 15 सड़क दुर्घटना के मामले इमरजेंसी में पहुंच रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों के इलाज की सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर की नई इमारत में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाए जाने की योजना है, जिससे गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा और उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर करने की मजबूरी कम होगी।
वर्तमान स्थिति यह है कि इमरजेंसी वार्ड में जगह और बेड की कमी के कारण कई बार गंभीर रूप से घायल मरीजों को दिल्ली के अस्पतालों में भेजना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में रोजाना औसतन 15 सड़क दुर्घटना के मामले इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। जनवरी 2025 के दौरान कुल 157 सड़क दुर्घटना पीड़ित इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सात मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि यदि अस्पताल में ट्रामा सेंटर और क्रिटिकल केयर सुविधाएं उपलब्ध हों, तो कई मरीजों का इलाज यहीं संभव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की योजना प्रस्तावित है, जिससे आपात व गंभीर रोगियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। परियोजना के लिए उच्चाधिकारियों से बजट स्वीकृति को लेकर बातचीत जारी है। -
डाॅ लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें