पटौदी। बाबा भईया मित्र मंडल बावडी मोहल्ला स्थित पटौदी के तत्वावधान में जन्माष्टमी के अवसर पर आश्रम हरि मंदिर पटौदी में 24वां विशाल जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी बाबा भईया मित्र मंडल के प्रधान रवि ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी 3 सितंबर को प्रात: 8 बजे होलिका ग्राउंड बाबा भईया मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। 4 सितंबर को प्रात: हवन-यज्ञ एवं रात्रि विशाल जागरण होगा। इसमें प्रेम एंड पार्टी अतरौली (अलीगढ़) अपनी प्रस्तुति पेश करेगी। 5 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद