फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो के निर्माण पर नजर रखेगी सामान्य सलाहकार एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक कॉरिडोर के निर्माण के लिए सामान्य सलाहकार (जीसी) एजेंसी का चयन कर लिया है। इसमें आठ एजेंसियां आगे आई थीं, जिसमें ड्यूश बान इंजीनियरिंग (डीबीईसी)- हिल इंटरनेशनल का चयन किया गया है। 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर 27 स्टेशन होंगे।
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड काम कर रही है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक कॉरिडोर बनना है। इसके लिए सरकारी कंपनी राइट्स ने दिसंबर 2021 में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की थी, जिसके आधार पर परियोजना को लागू करने की योजना है।
विज्ञापन

मेट्रो निर्माण में सामान्य सलाहकार एजेंसी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। एजेंसी मेट्रो निर्माण से जुड़े हर कार्य पर निगरानी रखती है। इसका टेंडर पिछले साल 10 दिसंबर को खोला गया था। इसमें आठ एजेंसियों ने आवेदन किया था। करीब छह माह बाद कम बोली लगाने वाली एजेंसी ड्यूश बान इंजीनियरिंग (डीबीईसी) और हिल इंटरनेशनल काे संयुक्त उद्यम को उपयुक्त पाया गया। एजेंसी शुरू से अंत तक पूरी परियोजना की देखरेख करेगी और काम की अवधि चार साल है। यह टेंडर करीब 135 करोड़ का था।
विज्ञापन

बता दें कि डीबीईसी और हिल इंटरनेशनल संयुक्त उद्यम है। इसमें हिल इंटरनेशनल एक वैश्विक निर्माण परामर्श फर्म है। इसका मुख्यालय माउंट लॉरेल न्यू जर्सी, यूएस में है। साल 2009 में हिल इंटरनेशनल ने भारत में अपना पहला कार्यालय गुरुग्राम में खोला था। इससे पहले डिजाइन सलाहकार की नियुक्ति (डीडीसी) हो चुकी है। इसके लिए फ्रांस की कंपनी सिस्ट्रा एजेंसी प्रस्तावित रूट का सर्वे कर एलिवेटेड सेक्शन के डिजाइन संबंधी कार्य कर रही है। इसी डिजाइन के आधार पर जीएमआरएल पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक के लिए 1286 करोड़ का कार्य होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें