फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विकास कार्याें को सिरे चढ़ाने के लिए बनी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम ने नई सार्वजनिक परियोजनाओं के विकास के लिए भूमि की पहचान एवं नियोजन के लिए समिति का गठन किया है। समिति की अनुमति के बाद ही बड़े विकास कार्यों पर इंजीनियरिंग विंग काम करेगी।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार पुस्तकालयों, सब्जी मंडी (सब्जी एवं फल मंडी), सभागारों/सम्मेलन केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों आदि जैसी नई सार्वजनिक अवसंरचना परियोजनाओं के विकास के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान के लिए समिति निर्णय लेगी। भूमि की पहचान, नियोजन, परियोजना के क्रियान्वयन एवं उसके लिए धन प्रबंधन से संबंधित कार्य करेगी। समिति में रवीन्द्र यादव अतिरिक्त संयुक्त काे सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा संजीव मान को सचिव, मुख्य अभियंता, विजय ढाका, मुख्य अभियंता, विजय सिंगला, मुख्य लेखा अधिकारी, वेद प्रकाश, वरिष्ठ नगर नियोजक और हरकेश गुप्ता, तहसीलदार (सेवानिवृत्त) को सदस्य बनाया गया है। समिति का सदस्य सचिव इस समिति के कामकाज से संबंधित सभी मामलों का कार्यभार संभालेगा और समन्वय करेगा, जिसमें बैठकें आयोजित करना, अभिलेखों का रखरखाव और कार्यान्वयन की समय-सीमा सुनिश्चित करना शामिल है। टीम नामित सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि भूखंडों की पहचान और मूल्यांकन करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें