यह घटना गुरुग्राम की पायनियर प्रेसीडिया सोसाइटी की है। जहां 22वीं मंजिल से गिरकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय बच्चा घरेलू सहायिका के साथ सोसाइटी के ग्राउंड से खेल कर वापस घर जा रहा था।
गुरुग्राम के सेक्टर 62 में स्थित पायनियर प्रेसीडिया सोसाइटी की 22वीं मंजिल से पांच साल के मासूम की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के समय बच्चा घरेलू सहायिका के साथ सोसाइटी के ग्राउंड से खेल कर वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन
लिफ्ट से निकलते ही बच्चा दौड़कर अंदर चला गया धक्का लगने से फ्लैट का मेन गेट अंदर से बंद हो गया। इससे घरेलू सहायिका अंदर नहीं जा पाई। अपने आप को अकेला पाकर बच्चा मदद के लिए बालकनी में आया और वहां पर कपड़े सुखाने वाले रोड पर चढ़कर लोगों को बुलाने लगा।
इसी दौरान वह संभल नहीं सका, और 22वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। आसपास के लोग उसे मेरिंगो एशिया अस्पताल ले गए। यहां पर उस मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की पहचान रुद्र तेज सिंह के रूप में की गई है।