फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निगम अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
21 अप्रैल को सीवर में गिरने से टैक्सी चालक की हुई थी मौत
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। टैक्सी चालक की सीवर में गिरने से मौत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के भाई की शिकायत पर करीब 18 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मथुरा के रहने वाले विकास सिंह ने बताया कि उनका भाई दिनेश गांव तिगरा में किराए पर रहता था और टैक्सी चलाता था। बीती 14 अप्रैल को उनकी भाई से बात हुई थी, जिसने बताया था कि वह अपने गांव जा रहा था। शाम को जब विकास ने दिनेश को फोन किया तो दिनेश का फोन बंद मिला। कई दिन तलाश के बाद भी जब दिनेश का कुछ पता नहीं लगा तो उन्होंने सेक्टर-56 थाना पुलिस को शिकायत देकर दिनेश के गुमशुदा होने का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसी दौरान 21 अप्रैल को बादशाहपुर थाना पुलिस को वाटिका चौक के पास सीवर में एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान दिनेश के रूप में हुई। इसकी सूचना मिलते ही मुकेश व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने उस वक्त शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन

मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जिस सीवर में दिनेश गिरा उसपर कोई ढक्कन नहीं लगा हुआ था। ऐसे में उसने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें