फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। रोजका मेव थाने के गांव उलेटा नंगला में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों को पीट-पीटकर घायल कर दिया। जिस पर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी पक्ष के मनीष, इसमाइल, इशाक, तोफिक, राशिद, साजिद, सौयब, सन्नी, अजाद, फरदीन, तारीफ, मोईन, सदाम, इकबाल, आसिफ, इरसाद, रूकसीना, मोसम और मजरोन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नंगला उलेटा निवासी वासिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल की दोपहर करीब 11:30 बजे वह अपने घर जा रहा था, तभी तोफिक ने उसकी मोटरसाइकिल को रास्ते में रोक लिया। इसी बीच उसके साथ कई लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और उसे और उसके परिवार वालों को पीटा, जिसमें से कई लोग घायल होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद गांव के ही लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, आरोपियों ने दूसरे गांवों के लोगों के साथ मिलकर पीड़ित के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने घरों में तोड़फोड़ की और घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी मारपीट की, जिसमें से कुछ घायलों का इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें