फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, जिंदा जला नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पटौदी में जाटौली-राजपुरा मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। मार्ग में एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। कार में तीन नाबालिग घूमने निकले थे। हादसे में एक नाबालिग जिंदा जल गया, जबकि दो नाबालिगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कार में लगी आग बुझाई। कार से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जाटौली के 17 वर्षीय प्रियांशु, 16 वर्षीय देव व 14 वर्षीय मोहित स्विफ्ट डिजायर कार से बृहस्पतिवार शाम जाटौली-राजपुरा मार्ग पर घूमने के लिए निकले थे। घर वापस लौटते वक्त कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद इंजन में स्पार्किंग की वजह से कार में आग लग गई। हादसे के बाद देव व मोहित ने तो कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन प्रियांशु कार से बाहर नहीं निकल सका। देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगीं। प्रियांशु कार में जिंदा ही जल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कार की आग को बुझाया। पूरी तरह से जल चुके प्रियांशु के शव को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
घटनास्थल पर आए सेना के जवान संदीप फौजी ने बताया कि कार उनकी थी। उनका 14 वर्षीय बेटा मोहित भी कार में था। वह बृहस्पतिवार को छुट्टी खत्म होने के बाद ड्यूटी पर लौटने वाले थे, लेकिन हादसे के बाद वह जा नहीं सके। कार को कौन सा चला रहा था, यह अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें