फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना हाईवे पर बस ने दो युवकों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा कर आरोपी चालक को दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना हाईवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस चालक ने दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक बस समेत मौके से भाग गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस की टीम ने बस चालक का पीछा किया और उसे राजीव चौक के पास दबोच लिया। घायल व्यक्ति के भाई की शिकायत पर थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पेश की मानवता की मिसाल, बचाई जान
हादसे की सूचना मिलते ही गुरुग्राम यातायात पुलिस के जवानों ने बिना एक पल गंवाए तत्काल राहत कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने के कारण दोनों घायलों को समय रहते इलाज मिल सका और उनकी जान बच गई। पुलिस की इस तत्परता और त्वरित कार्रवाई की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें