गुरुग्राम। मानव रचना शिक्षण संस्थान के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला की स्मृति में 12 सितंबर को मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46 में रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन डॉ. एनसी वधवा ने बताया कि रक्तदान शिविर के आयोजन में लायंस क्लब गुरुग्राम और स्थानीय आरडब्ल्यूए का विशेष सहयोग रहेगा। लायंस क्लब के संरक्षक लायन केएस ढाका ने शहरवासियों से शिविर में बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है। शिविर में रक्तदान के साथ लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी मिलेगी। संवाद