गुरुग्राम। भारत सरकार का शी-बॉक्स पोर्टल कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक है। यह पोर्टल यौन उत्पीड़न की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए बनाया गया है। यह पोर्टल महिलाओं को घर बैठे ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा देता है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त कर सकती हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद इसे संबंधित संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति को भेजा जाता है। यदि जांच के बाद शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाता है। कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के तहत यह व्यवस्था की गई है। ब्यूरो