फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-17सी में बनेगी 40 मीटर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम सेक्टर-17 सी और आसपास के क्षेत्रों में 40 मीटर सड़क का निर्माण करेगा। इस परियोजना पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को जलभराव की समस्या से निजात दिलाना है। सड़क को ऊंचा बनाया जाएगा ताकि बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से बचा जा सके। यह समस्या लंबे समय से स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने परियोजना की आवश्यकता और उसके क्रियान्वयन पर चर्चा की थी। इस सड़क के निर्माण से यातायात सुगम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी। नगर निगम गुरुग्राम के चीफ इंजीनियर विजय ढाका ने बताया कि इंजीनियरिंग विंग की टीम की ओर से मौके का भ्रमण करने के बाद प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। फाइनेंस कमेटी में हुई मंजरी के बाद अब इसे जल्द शुरू किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें