फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में 3.5 किमी लंबी एलिवेटेड रोड बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना में लोगों को जाम से राहत मिल सकेगी
विज्ञापन

चुंगी नंबर एक से हर्बल पार्क तक बनाई जाएगी

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे में 300 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग 3.5 किमी लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण करने जा रहा है। यह एलिवेटेड रोड चुंगी नंबर एक से हर्बल पार्क तक बनाई जाएगी। इसके बन जाने से लोगों को जाम से राहत मिल सकेगी।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए बजट का आवंटन भी कर दिया है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। फ्लाईओवर के निर्माण में बिजली विभाग व पब्लिक हेल्थ विभाग रोड़ा बने हुए हैं। दोनों विभागों की मंजूरी मिलने पर पोल व अन्य निर्माण हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। वर्तमान में दमदमा मोड़, चिल्ड पॉइंट, शहर पुलिस थाना के समीप हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहन चालकों को निकलने में काफी समय बर्बाद करना पड़ता है। एलिवेटेड रोड के बनने से जाम से मुक्ति के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुरेंद्र बताते हैं कि सोहना कस्बे में फ्लाईओवर का निर्माण जल्द होगा। बिजली व पब्लिक हेल्थ विभागों से एनओसी मिलने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें