फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में बनेगी 135 किमी लंबी सर्विस रोड, फुटपाथ की भी मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने बनाई योजना
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) कई सेक्टरों की सर्विस रोड का निर्माण कराने जा रहा है। जीएमडीए ने कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और ट्रैफिक को कम करने के लिए 135 किमी लंबी सर्विस रोड की योजना तैयार की है।
जीएमडीए सेक्टर 81-95 में करीब 55 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड और सेक्टर 99-115 में अतिरिक्त 35 किलोमीटर सर्विस रोड विकसित करने की योजना बना रहा है। इस कार्य को सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित सड़कों पर ग्राउंड पेनिट्रेशन रडार (जीपीआर) सर्वे और टोपोग्राफिकल सर्वेक्षण करने के लिए एक सलाहकार को नियुक्त किया गया है। इन सर्वेक्षण के आधार पर आगे के कार्यान्वयन के लिए विस्तृत अनुमान तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा, जीएमडीए सेक्टर 68-80 में भी लगभग 45 किलोमीटर सर्विस रोड विकसित करने की योजना भी बना रहा है। इस खंड के लिए अनुमान तैयार हो चुके हैं और वर्तमान में समीक्षाधीन हैं। इस कार्य के लिए निविदा दिसंबर तक जारी होने की उम्मीद है। जहां भी संभव होगा सर्फेस ड्रेन और फुटपाथ का प्रावधान भी किया जाएगा।
जीएमडीए की ओर से सेक्टर 68-80 में सर्विस रोड का निर्माण कार्य पहले से ही प्रगति पर है। जीएमडीए ने अब तक 23 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड का कार्य पूरा कर लिया है और 3 किलोमीटर अतिरिक्त हिस्से पर भी काम शुरू किया जाएगा। इन सर्विस रोड के विकास से यातायात की आवाजाही में उल्लेखनीय सुधार, मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक कम होने और समग्र आवागमन के अनुभव में सुधार होने की उम्मीद है। जीएमडीए को इन तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में सर्विस रोड बनाने के लिए निवासियों, डेवलपर्स और जनप्रतिनिधियों से कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं। पूरे शहर में जीएमडीए की करीब 300 किलोमीटर सड़कें हैं।
विज्ञापन



जीएमडीए का लक्ष्य गुरुग्राम के सड़क नेटवर्क को और मजबूत करना और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। सभी के लिए सुरक्षित और गतिशीलता की सुविधा प्रदान करना है।
-अरुण धनखड़, मुख्य अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें