फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनए में सिपाही रहे 99 वर्षीय अमीलाल को राष्ट्रपति भवन से प्राप्त शॉल व स्मृति चिन्ह सम्मानस्वरूप दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर राष्ट्रपति भवन में एट होम कार्यक्रम के आयोजन पर कोरोना की काली छाया गिर गई। गुरुग्राम जिले के गांव बाघनकी के स्वतंत्रता सेनानी आईएनए में सिपाही रहे 99 वर्षीय अमीलाल को सम्मानित किया जाना था। हालांकि प्रशासन ने रविवार को उनके घर जाकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष हर राज्य के पांच-पांच स्वतंत्रता सेनानियों को आमंत्रित किया जाता है। अमीलाल हरियाणा प्रदेश के उन पांच स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे जिन्हें राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाना था, मगर कोरोना की वजह से भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति भवन में एट होम कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका। राष्ट्रपति भवन से स्वतंत्रता सेनानियों को दिए जाने वाला सामान राज्य सरकारों को भिजवा दिया गया। इस कड़ी में गुरुग्राम के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के जिला अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल के साथ गांव बाघनकी के स्वतंत्रता सेनानी अमीलाल को नई दिल्ली स्थित उनके निवास पर शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी भागमल और परमानंद को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम कार्यक्रम में जाकर सम्मानित होने का अवसर पहले ही मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें