फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एपीके फाइल डाउनलोड करा 98,998 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जालसाजों ने पानी के बिल की बकाया राशि जमा कराने के लिए एक युवक के मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करा ली। जिससे फोन हैंग हो गया और खाते से 98,998 रुपये कट गए। बिहार के मधुबनी निवासी रजत नाथ झा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईएमटी मानेसर स्थित आइसक्रीम कंपनी में काम करता है। 26 जून को उसके सहकर्मी सौरभ के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल करने वाले ने बताया कि वह दिल्ली जल बोर्ड से बोल रहा है। उसकी कंपनी ग्यानी आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड का पानी का बिल बकाया है। जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद बिल भरने के लिए जालसाज ने एपीके फाइल का लिंक सौरभ को भेजा। सौरभ ने यह एपीके फाइल रजतनाथ झा को भेजा, उसने डाउनलोड की तो मोबाइल हैंग हो गया और खाते से 98,998 रुपये कट गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें