फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मोबाइल के पांच नंबर पूछकर खाते से निकाले 98 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित गूगल पर देख रहा था बिजली मिस्त्री का मोबाइल नंबर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने मोबाइल के पांच नंबर पूछकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 98,200 रुपये निकाल लिए। पीड़ित गूगल पर बिजली मिस्त्री का मोबाइल नंबर सर्च कर रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना दक्षिण में दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सेक्टर-67 निवासी रत्न प्रकाश गोविल ने बताया कि 9 अक्तूबर को वह गूगल पर बिजली मिस्त्री का नंबर सर्च कर रहे थे। एक मोबाइल नंबर मिलने पर जब उस पर कॉल की तो बातचीत करने वाले ने कहा कि वह बिजली मिस्त्री का नंबर देने में मदद करेगा। इसके लिए रत्न प्रकाश को ऑनलाइन माध्यम से दो रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। इसके बाद कॉल पर बात करने वाले ने रत्न प्रकाश के मोबाइल नंबर के पांच अंक पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही रत्न प्रकाश ने अपने मोबाइल नंबर के पांच अंक बताए तो उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 98,200 रुपये कट गए। पीड़ित ने बैंक खाते से कटे रुपये वापस दिलाने व जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें