फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम में गर्मी से बेहाल रहे मंत्री व छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल रहे मंत्री व विद्यार्थी
विज्ञापन

-एसपीसी-4

कार्यक्रम में गर्मी से बेहाल रहे मंत्री व विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शनिवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम में गर्मी ने अपना पूरा रूप दिखाया। यहां न केवल छात्र बल्कि मंत्री भी गर्मी से बेहाल रहे। पंखे व कूलर लगे होने के बावजूद भी उमस के कारण मंत्रियों के पसीने थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उधर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले छात्रों के लिए पंखे की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के वक्त बारिश तो नहीं हुई, लेकिन उमस ने बुराहाल कर दिया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जानी थी। इसके लिए छात्रों के लिए स्टेज के पास ही बैठने की व्यवस्था की गई थी। जहां यह व्यवस्था की गई थी वहां कोई पंखा नहीं लगा था। जिसके चलते विद्यार्थी पसीने से तरबतर रहे। अनेक छात्राएं तो हाथ का पंखा लेकर आई थी जिससे वह पसीना सुखाने का प्रयास कर रही थी। उधर, स्टेज पर पंखे व कूलर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन उमस ने मंत्रियों को पसीने से तर-बतर कर दिया। उधर, कार्यक्रम के दौरान दूसरे राज्यों से आए अनेक छात्र थकावट के चलते अपनी सीट पर बैठे हुए ही सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें