फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर 90 हजार 425 लोगों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में 3.10 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस सख्ती से कदम उठा रही है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा एक जून 2023 से 30 जून 2023 तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 90425 चालान किए। इनका कुल जुर्माना 3,10,58,600 रुपये है।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने गलत दिशा में ड्राइविंग, गलत पार्किंग, अंडर एज ड्राइविंग, बगैर हेलमेट, बगैर सीट बेल्ट, ड्रिंक एंड ड्राइव,ओवर स्पीड, रेड लाइट जंप, ब्लैक फिल्म, मोबाइल फोन इस्तेमाल करने , लेन चेंज, ट्रिपल राइडिंग व विदाउट नंबर प्लेट / बगैर एचएसआरपी नंबर प्लेट के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए चालान किए।
विज्ञापन


इसमें से गलत दिशा के 1487, गलत पार्किंग के 6762 , अंडर ऐज के 63, बगैर हेलमेट 2468, बगैर सीट बेल्ट के 1866, ड्रिंक एंड ड्राइव के 388, ओवर स्पीड 221, रेड लाइट जंप 601, काली फिल्म के 171, मोबाइल फोन इस्तेमाल के 464, लेन चेंज 1547 चालान शामिल हैं। अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने कुल 90 हजार 425 चालान किए गए। जिनका कुल जुर्माना 3,10,58,600 रुपये है। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई करते हुए 48,416 चालान जारी किए गए। जिनका कुल जुर्माना 46,20,400 रुपये हैं।
विज्ञापन




वर्जन



ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक माह विशेष अभियान चलाया गया था। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनाने में लोगों से ट्रैफिक नियम का पालन करने की अपील है। - विरेन्द्र विज, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें