फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 100 सड़कों के कायाकल्प का 90 फीसदी काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएस ढेसी ने 14वीं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की 100 सड़कों को नया स्वरूप देने के लिए शुरू किया गया ''30 डेज चैलेंज'' अभियान अंतिम चरण में है। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने अपने हिस्से का लगभग 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने भी सेक्टर-29 की सभी पांचों सड़कों पर काम लगभग पूरा कर लिया है। हरियाणा सरकार के शहरी विकास प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने बृहस्पतिवार को 14वीं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा की। अभियान का लक्ष्य शहर की 100 सड़कों का एक महीने में मिशन मोड पर कायाकल्प करना था। एमसीजी को 75, जीएमडीए को 20 और एचएसवीपी को पांच सड़कों की जिम्मेदारी मिली थी। एमसीजी के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने बताया कि नगर निगम ने अपने हिस्से का 90 फीसदी कार्य पूरा किया है। जीएमडीए ने सड़कों के किनारे पेड़ों की कटाई-छंटाई, फुटपाथों की मरम्मत और ग्रीन बेल्ट के सुंदरीकरण का 90 फीसदी काम पूरा किया। एचएसवीपी अधिकारियों ने सेक्टर-29 की पांचों सड़कों पर काम लगभग पूरा होने की सूचना दी। अभियान के तहत प्रमुख सड़कों के किनारे बड़े फ्लावर पॉट भी लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों का भी समयबद्ध निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 अक्तूबर को गुरुग्राम में गंदगी हटाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने सड़कों व फुटपाथों की दशा सुधारने के लिए भी कहा था। इसके बाद मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने 30 दिन में 100 सड़कों का कायाकल्प का लक्ष्य निर्धारित किया। त्योहारी सीजन में श्रमिकों की उपलब्धता की चुनौती के बावजूद कार्य तेजी से किए गए। अभियान के तहत सड़कों की कारपेटिंग का कार्य तेजी से किया गया। फुटपाथों की मरम्मत पर भी विशेष ध्यान दिया गया। ग्रीन बेल्ट से मलबा हटाने का काम भी पूरा किया गया। सड़क किनारे पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई के कार्य भी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें