फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के मुकाबले 9 फीसदी ज्यादा है कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पिछले करीब डेढ़ माह के दौरान कोरोना संक्रमण के मामले में गुरुग्राम में स्थितियां तेजी से सुधरी हैं। आज की स्थिति यह है कि प्रदेश के मुकाबले गुरुग्राम में 9 फीसदी ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुग्राम में अब तक 91.91 फीसदी संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं तो पूरे प्रदेश में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात 83.54 फीसदी है। मरीजों के स्वस्थ होने के मामले में एक बार फिर से गुरुग्राम प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। दो दिन पहले इस मामले में अचानक भिवानी पहले पायदान पर आ गया था लेकिन 91.91 फीसदी मरीजों के स्वस्थ होने के साथ गुरुग्राम फिर से पहले स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में अब तक कुल 42635 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 34781 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 6371 मरीज सक्रिय हैं। वहीं प्रदेश में अब तक 483 संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जिसमें 158 मरीज पहले से किसी गंभीर बीमारी से संक्रमित नहीं थे जबकि 325 मरीज पहले से ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, लीवर व हार्ट संबंधी विभिन्न बीमारियों से पी ड़ित थे व इनमें से अधिकांश की आयु भी 60 वर्ष से ज्यादा थी।
हालांकि, मरीजों के स्वस्थ होने के मामले में 91.10 फीसदी संक्रमितों के स्वस्थ होने के साथ झज्जर इस सूची में दूसरे स्थान पर है। वहीं, फरीदाबाद में अब तक 90.38 फीसदी संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। रेवाड़ी में 81.41 फीसदी, सोनीपत में 88.31 फीसदी, अंबाला में 80.54 फीसदी संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश के 22 जिलों में से 10 जिले ऐसे हैं, जहां मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात 80 फीसदी से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना की स्थिति
कुल कोविड-19 जांच - 744080
जांच रिपोर्ट निगेटिव - 696664
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव - 41635
जांच रिपोर्ट लंबित - 5781
कुल पुरुष मरीज - 27626
कुल महिला मरीज - 13998
स्वस्थ हो चुके मरीज - 34781
उपचाराधीन मरीज - 6371
मरने वालों की कुल संख्या - 483
पुरुष मृतकों की संख्या - 345
महिला मृतकों की संख्या - 138
कितने दिन में दोगुने हो रहे मरीज - 28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें