फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में कोविड के लिए आरक्षित 87 फीसदी बेड खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के लिहाज से दिसंबर का महीना जिले के लिए काफी खास रहा है। एक तरफ जहां नए मरीजों की संख्या में कमी आई, वहीं संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता चला गया। नतीजा यह है कि जिले के अस्पतालों में कोविड के लिए आरक्षित कुल बेड में से इस समय 87 फीसदी खाली पड़े हैं। हाल ही में संक्रमण से ठीक होने वालों की बेहतर स्थिति पर जिला प्रशासन ने इन बेडों की संख्या को घटाने का निर्देश दिया था। इस समय जिले के विभिन्न अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए कुल 2821 बेड आरक्षित हैं, जिसमें से 2446 बेड खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

यदि आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले एक माह पहले तक कोरोना संक्रमण के मामले में जिले की स्थिति कुछ खास बेहतर नहीं थी लेकिन तीन सप्ताह के दौरान हालात बिलकुल ही बदल गए। एक माह पहले जिले में इस महामारी के 6 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज थे, जिसमें से 5500 से ज्यादा संक्रमित होम आइसोलेट थे। वहीं, अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1300 से भी नीचे आ गई है, जिसमें से 1000 से ज्यादा मरीज होम आइसोलेट हैं। संक्रमण को मात देने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी तो मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा भी बढ़ा और अब तक 97 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक माह पहले तक यह आंकड़ा 87 फीसदी ही था।
आरक्षित बेड की स्थिति
गुरुग्राम
कुल आरक्षित बेड - 2821
आइसोलेशन - 2183
आईसीयू - 415
वेंटिलेटर - 223
कुल खाली आरक्षित बेड - 2446
आइसोलेशन बेड खाली - 1947
आईसीयू बेड खाली - 323
वेंटिलेटर बेड खाली - 176
कोविड से बचने के लिए करें नियमों का पालन
यह अच्छा है कि कोविड के मामले में जिले की स्थिति बेहतर हो रही है। विभाग की तरफ से कोविड जांच लगातार कराई जा रही है। आवश्यकता पड़ी तो जांच की संख्या और बढ़ाई जाएगी। लोगों को सलाह है कि मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी का पालन समेत अन्य कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र यादव, सीएमओ-गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें