यूजीसी नेट और जेआरएफ की कोचिंग कराएगा एमडीयू
गुरुग्राम। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) का यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कंपीटिटीव एग्जामिनेशन (यूसीसीई) एक मई से यूजीसी नेट और जेआरएफ के कोचिंग प्रोग्राम को शुरू करेगा। यूसीसीई निदेशक प्रो. प्रमोद भारद्वाज ने बताया कि जून में आयोजित होने वाली यूजीसी नेट व जेआरएफ की परीक्षा की तैयारी के लिए इस कोचिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दाखिला लेने के इच्छुक छात्र स्वराज सदन स्थित यूसीसीई कार्यालय में दाखिला फॉर्म जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इसके कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।