फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे न पूरी होने पर आयकर दिवस का एसोसिएशन करेगी बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
-संपादक जी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------------------
मांगे न पूरी होने पर आयकर दिवस का एसोसिएशन करेगी बहिष्कार
-आयकर अधिकारियों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वित्त मंत्रालय की ओर से आयकर अधिकारियों व कर्मचरियों की मांगे पूरी नहीं करने पर शुक्रवार को इंकम टैक्स इंप्लाई फेडरेशन एंड इंकम टैक्स गैजेटेट ऑफिसर एसोससिएशन ने कार्यालय में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने 24 जुलाई को मनाए जा रहे आयकर दिवस व आयकर ज्योति मशाल का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
अधिकारियों का कहना था कि कई वर्षों से सरकार की ओर से वेतन नहीं बढ़ाया गया। इसके अलावा स्टाफ की कमी होने के कारण अधिकारियों पर काम का अतिरिक्त दबाव रहता है। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर का बुरा हाल है। लंबे समय से अधिकारी इन समस्याओं का समाधान कराने की मांग विभाग से कर रहे हैं, लेकिन हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष राजेश दहिया व सचिव पवन यादव ने बताया कि इस संबंध में तीन माह पहले नोटिस भी दिया गया था, सरकार द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों की मांग को अनदेखी किया जा रहा है। जिसका हम विरोध कर रहे हैं। इस दौरान योगेंद्र पुनिया, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
------------------
नेहा राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें