फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरस्वती कुंज में चौथे दिन 800 झुग्गियां हटाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग 40 प्लॉट पर बने निर्माण भी ध्वस्त किए गए
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सरस्वती कुंज में बुधवार को भी चौथे दिन अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन समेत अन्य किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए की गई। इस दौरान करीब 800 झुग्गियां हटाई गईं। साथ ही लगभग 40 प्लॉट पर बने निर्माण भी ध्वस्त किए गए। लगभग सवा 5 एकड़ में फैले अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन



अभियान को हरियाणा पुलिस के सहयोग से सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) अमित मधोलिया ने बताया कि करीब 5.25 एकड़ क्षेत्र में फैले लगभग 40 प्लॉटों और शहरी विकास विभाग की भूमि पर बनी करीब 800 झुग्गी-झोपड़ियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने ने स्पष्ट किया है कि सरस्वती कुंज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार के अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें