फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 8 नए मरीज आए, 2 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में गुरुग्राम की स्थिति अब काफी बेहतर हो चुकी है और रोजाना आने वाले नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। इसी क्रम में सोमवार को भी जिले में 8 नए मरीज आए तो 23 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। हालांकि, सोमवार को भी कोरोना संक्रमण के चलते 2 मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन

कोरोना के चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 886 पर पहुंच गया है। 8 नए मरीज आने के बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 80 हजार 593 पर पहुंच गया है, जिसमें से सिर्फ 201 मरीज जिले में सक्रिय हैं। सोमवार को जिले में कोरोना जांच के लिए 3195 लोगों से नमूने लिए गए, जिसमें से 603 ने रैपिड एंटीजन जांच व 2592 मरीजों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए। अभी 1707 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है। अब जिले में सक्रिय 201 संक्रमितों में से 13 मरीज जिले के अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 188 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें