फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में 78 सीटें खाली, 30 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
वेल्डर और लिफ्ट एंड एस्कलेटर मैकेनिक ट्रेड में सबसे अधिक सीटें खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इस सत्र के लिए कुल 252 सीटें निर्धारित की गई थीं, जिनमें से अभी तक 78 सीटें खाली पड़ी हुई हैं। संस्थान प्रशासन के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, लिफ्ट एंड एस्कलेटर मैकेनिक, सिलाई तकनीक, सोलर टेक्नीशियन, टर्नर, वेल्डर और वायरमैन जैसे प्रमुख ट्रेडों में अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां वेल्डर और लिफ्ट एंड एस्कलेटर मैकेनिक ट्रेड में पाई गई हैं।
विज्ञापन




आईटीआई में आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। जो अभ्यर्थी अभी तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। प्रशासन ने सभी इच्छुक और पात्र छात्रों से अपील की है कि वे समय पर अपने आवेदन जमा करें ताकि उन्हें मनचाहे ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिल सके। इन कोर्सों के माध्यम से छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी मिलते हैं, इसलिए यह मौका उनके करियर निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकता है।
विज्ञापन



ट्रेड टोटल सीट रिक्त सीट
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 48 12
इलेक्ट्रीशियन 20 0
फिटर 20 0
लिफ्ट एंड एस्केलेटर 24 24
मकेनिस्ट ड्यूल 20 0
सेविंग टेक्नोलॉजी 20 1
सोलर टेक्नीशियन 20 5
टर्नर एससीवीटी 20 6
वेल्डर एनसीवीटी 40 27
वॉयरमैन 20 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें