फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 7.72 करोड़ ठगे, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने के बदले मिले थे 10 हजार रुपये कमीशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 7.72 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना ईस्ट की टीम ने एक आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय अर्जुन निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर ठगी में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि छह जनवरी 2026 को एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना ईस्ट में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। शुरुआत में उसके निवेश पर मुनाफा होता हुआ दिखाया गया। इससे विश्वास में आकर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग बैंक खातों में निवेश के नाम पर कुल 7.72 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

बाद में शिकायतकर्ता ने निवेश की रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे और रुपये जमा कराने को कहा। लगातार मांग किए जाने पर उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद साइबर क्राइम थाना ईस्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान साइबर अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने सोमवार को गाजियाबाद से अर्जुन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि ठगी की रकम में से 1.44 करोड़ रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। अर्जुन ने यह बैंक खाता उसके धारक से लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। इसके बदले उसे 10 हजार रुपये कमीशन मिला था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें