गुरुग्राम। आयुष विभाग और जिला प्रशासन गुरुग्राम के निर्देश पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के करीब 750 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लेकर योग किया।
इस दौरान आयुष विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को अलग-अलग योगाभ्यास करवाएं और इसके फायदे बताए। अधिकारियों ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन भी शांत रहता है। विद्यार्थियों को रोजाना योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. भूदेव योगाचार्य ने योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग से जीवनशैली बेहतर होती है और कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है।
योग कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें छात्रों ने योग और स्वास्थ्य पर अपने विचार रखें। आईटीआई के प्राचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि योग शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इस मौके पर संस्थान के उप-प्राचार्य जय प्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी, अनुदेशक और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद