न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-5 स्थित श्री राम मंदिर परिसर में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सेक्टर-3, 5 एवं 6 सहित आसपास के क्षेत्रों के लगभग 75 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई, दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण तथा पीएफटी (फेफड़ों की जांच) सहित अनेक प्रकार के स्वास्थ्य की जांच किए गए। इसके साथ ही जनरल फिजिशियन डॉ. तोषनीवाल ने उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया। संवाद