फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के लिए 7257 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग जांच के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में 120 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया और इस दौरान 7257 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से शासकीय केंद्रों पर 3116 व निजी टीकाकरण केंद्रों पर 4141 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

इसमें से 45 साल से ऊपर के 6460 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 45 साल से ऊपर के 1690 लोगों को पहली व 725 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 2457 लोगों को पहली व 1588 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। शनिवार को 407 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 276 को पहली व 56 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज दी गई।
वहीं, निजी केंद्रों पर 8 लोगों को पहली व 67 को टीके की दूसरी डोज दी गई। इसके अलावा 390 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय केंद्र पर 313 को पहली डोज लगी जबकि 56 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 21 फ्रंटलानि वर्कर्स को कोरोना के टीके की दूसरी डोज दी गई। शनिवार को जिले में कुल 4744 को टीके की पहली डोज व 2513 को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें