फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता की बेटी ने नेशनल में किया हरियाणा का नाम ऊंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार--
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता की बेटी ने नेशनल भारोत्तोलन में जीता ब्रांज
गुरुग्राम। अपनी जिद और मेहनत का नतीजा रहा कि सब्जी विक्रेता की बेटी ने एक साल के भीतर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग) में प्रदेश का नाम ऊंचा कर दिया। पुणे (महाराष्ट्र) में चल रही खेलो इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में गुरुग्राम की ज्योति यादव ने अंडर-17 में ब्रांज मेडल हासिल किया। गुरुग्राम के चार आठ मरला में रहने वाली ज्योति यादव के पिता सब्जी विक्रेता है। ज्योति के कोच सुरेश शर्मा ने बताया कि एक साल पहले अपने चचेरे भाई मनीलाल को देखकर भारोत्तोलन करने की ठानी थी। एक साल की कड़ी मेहनत में ज्योति ने स्कूल स्टेट में गोल्ड मेडल, ओपन स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया था। खेलो इंडिया में राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उसे अंडर-17 खेलो इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से खेलने का मौका मिला। रविवार को अंडर-17 लड़कियों के वर्ग के फाइनल में ज्योति ने 172 किलो भार उठाया। मामूली से अंतर से वह सिल्वर मेडल से चूक गई। जीत के बाद ज्योति ने कहा कि मैं यह मेडल मेरे प्रदेशवासियों और परिवार को समर्पित करती हूं। मेरा लक्ष्य देश के लिए मेडल जीतना है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें