युवक ने लगाई दुकानदार को पौने दो लाख की चपत
गुरुग्राम। सशिकंदरपुर स्थित बिजली उपकरणों की दुकान पर दो युवकों पर विश्वास करना दुकानदार को महंगा पड़ गया। युवकों ने दुकानदार को झांसे में लेकर पौने दो लाख का माल मंगवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गए। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-22 बी निवासी गजेंद्र कुमार की सिकंदरपुर में बिजली उपकरणों की दुकान है। बृहस्पतिवार को उसकी दुकान पर एक युवक आया। उसने बिजली उपकरणों की जानकारी लेकर विजिटिंग कार्ड लेकर चला गया। अगले दिन उसने दुकानदार को कॉल करके करीब पौने दो लाख के माल का ऑर्डर देकर मंगवा लिया। डीएलएफ फेज-3 में माल मंगवाने के बाद एक दूसरा युवक पैसा देने के बहाने उसे पिंक टाउन हाउस मार्केट ले आया और फरार हो गया। डीएलएफ फेज-3 थाना प्रभारी मुकेश कुमार दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो